जौनपुर: छबीलेपुर अण्डर पास के पास से1किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार*
शुक्रवार को लाइन बाजार पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन, चेकिंग के दौरान छबीलेपुर अण्डर पास के पास से एक अभियुक्त संतलाल निषाद निवासी ग्राम धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर को 1किलो200 ग्रा0 अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।