बक्सर: एईएस को लेकर बक्सर के सभी प्रखंडों में बनाए गए हैं 5-5 बेड के डेडिकेटेड वार्ड: सीएस डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती
Buxar, Buxar | May 6, 2025 सूबे में बढ़ती गर्मी और तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण कई जिलों में चमकी बुखार की धमक से राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ चुका है. इसको लेकर बक्सर जिले में भी एईएस से बचाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. इस क्रम में डीएम अंशुल अग्रवाल स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं, ताकि चमकी बुखार की चपेट में आने से बच्चों और लोगों को बचाया जा सके.