कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमरी गांव में 8 वर्षीय लापता बच्चों को कोतवाली पुलिस ने 2 घंटे के अंदर बरामद किया
सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमरी गांव में 8 वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेलते समय कहीं लापता हो गया,जिसकी काफी खोजबीन की गई परंतु कोई जानकारी ना मिल पाई,जिस कारण परिजनों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी,कोतवाली पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत मात्र 2 घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।