कन्नौज: बदलेपुरवा समेत कई समितियों में किसानों को खाद की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है
आलू बुवाई के लिहाज से कन्नौज जनपद प्रमुख जनपदों में से एक है लेकिन यहां के किसानों को खाद समय पर और मांग के अनुसार मुहिया नहीं हो पा रही है। जिस कारण किसान परेशान है उनका कहना है कि यदि तय समय के भीतर बुवाई नहीं हुई तो उत्पादन में कमी आएगी। जनपद कन्नौज में आलू किसानों के लिए खाद एक बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। बदलेपुरवा समेत कई समिति पर एक सी तस्वीर हैं।