कन्नौज: इनायतपुर गांव में फैल रहे डेंगू से हुई महिला की मौत, प्रशासन पर ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप
कन्नौज सदर ब्लाक क्षेत्र के इनायतपुर गांव में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है ग्रामीण प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 200 से अधिक डेंगू से पीड़ित मरीज हैं लेकिन फिर भी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन अभी तक नहीं हुआ साथ ही एक महिला की डेंगू से मौत का दावा किया जा रहा है।