कन्नौज: ठठिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर की हुई गिरफ्तारी, एसपी ने दी जानकारी
जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी हो गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने दफ्तर से बयान जारी कर मामले में कार्यवाही से जुड़ी जानकारी साझा की है। किशोरी ने मंगलवार को मामले से जुड़ा शिकायती पत्र ठठिया पुलिस को दिया था जिसपर पुलिस कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।