समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप एवं तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप एवं तकनीकी विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक, आधारभूत संरचना एवं निर्माणाधीन योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की वर्तमान प्रगति, पूर्ण, निर्माणाधीन एवं लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
पथ निर्माण विभाग: कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, बक्सर को बक्सर-इटाढ़ी पथ के संबंध में वर्क ऑर्डर की मांग करने तथा बड़ी मस्जिद से आईटीआई फील्ड तक सड़क चौड़ीकरण हेतु अंचलाधिकारी, बक्सर से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
भवन प्रमंडल: कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, बक्सर को विकास भवन तथा चौगाई/केसठ में निर्माणाधीन सरकारी भवनों के संबंध में आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल: जिले में ऐसे नल-जल योजनाओं एवं चापाकलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया, जो मरम्मति योग्य हैं। चिन्हित सभी नल-जल योजनाओं एवं चापाकलों की मरम्मति का कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण छात्रावास: छात्रावास में आवश्यक *मरम्मति एवं रंग-रोगन* का कार्य कराने का निर्देश दिया गया।
पंचायत सरकार भवन: निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन स्थलों पर जलजमाव के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है, उन स्थलों की जांच जिला पंचायती राज पदाधिकारी, बक्सर अपने स्तर से कराते हुए भूमि की उपलब्धता एवं उपयुक्तता सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं बाधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित समीक्षा, प्रगति प्रतिवेदन को अद्यतन रखने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
1 views | Buxar, Bihar | Oct 7, 2026