निज़ामाबाद: निजामाबाद क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत तहबरपुर पावर हाउस, दत्तात्रेय पावर हाउस एवं निजामाबाद क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही विद्युत कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन और रात में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है ।