दिल्ली में एक और बिल्डिंग हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गुस्सा फूट पड़ा है। कई बच्चों की मौत की खबर ने सरकार को झकझोर दिया है। हादसे के बाद अफसरों की जवाबदेही तय करने को लेकर सीएम सख्त नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब कार्रवाई की गाज गिर सकती है। मुख्यमंत्री ने साफ संकेत दे दिए हैं कि ऐसी घटनाओं में जिम्मेदारी तय होगी और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।