हुज़ूर: भोपाल के निशातपुरा में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर किया हमला
Huzur, Bhopal | Jan 12, 2025 भोपाल के निशातपुरा इलाके में कंस्ट्रव्शन ठेकेदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप पांच आदतन अपराधियों पर लगा है। मृतक के निर्माणाधीन मकान की बल्ली पड़ोसी के तार पर गिर गई थी। इससे तारटूट गया, जिस कारण विवाद हुआ। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। बचाव करने आए उसके भाई को भी गंभीर चोट आई है।