हुज़ूर: भोपाल बस हादसे में जान गंवाने वाले छात्र का हुआ पोस्टमार्टम, उमरिया में होगा अंतिम संस्कार
Huzur, Bhopal | Jan 11, 2025 भोपाल में शुक्रवार को एक ट्रक ने कॉलेज बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई।14 छात्र भानपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनमें दो को गंभीर चोट हैं। हादसे के समय बस में कुल 55 लोग सवार थे। इनमें दो फैकल्टी एक चालक और परिचालक शामिल हैं। मृतक विनीत साहू का शव शनिवार को पीएम के बाद उमरिया से आए परिजनों को सौंप दिया गया है|