केदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी
उत्तराखंड। केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार सुबह हुई बर्फबारी से बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई। बर्फ से ढके पहाड़ों और धाम के मनमोहक नजारे देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। भक्तों ने तस्वीरें खींचकर इन खूबसूरत पलों को यादगार बनाया।
बर्फबारी के चलते धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय सहित ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली और बसुकेदार क्षेत्र में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी और ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था और उत्साह बरकरार है।
#केदारनाथ #बर्फबारी #उत्तराखंड #बाबा_केदार #KedarnathDham #BulandVaniNews
Parliament Street, New Delhi | Oct 29, 2026