रायबरेली: पूरे झीगी में सरकारी जमीन पर मकान व टावर लगवा कर व्यावसायिक उपयोग करने का ग्रामीण ने लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत
सदर तहसील अंतर्गत एक गांव के एक व्यक्ति के द्वारा ग्राम प्रधान के भतीजे पर सरकारी जमीन को व्यावसायिक उपयोग करने का आरोप लगाया है। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर मकान व झोपड़ी बनवाई, उसके बाद मोबाइल का टावर लगवाकर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। सरकार द्वारा भूमि संरक्षण के दावे करने के बाद भी ग्राम प्रधानी की आड़ में कब्जा किया गया।शिकायत डीएम से की गई है ।