रायबरेली: शहर के दीवानी अदालत व कलेक्ट्रेट के हजारों अधिवक्ताओं ने,कासगंज की महिला अधिवक्ता की हुई हत्या को लेकर किया प्रदर्शन
कोतवाली नगर क्षेत्र के,दीवानी अदालत व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के,हजारों अधिवक्ताओं ने,शनिवार को सड़कों पर उतरकर,पैदल यात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहा, जिला प्रशासन के माध्यम से,मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा तथा,यूपी के कासगंज में,महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हुई हत्या के मामले में,दोषियों पर कार्यवाई की मांग के साथ,मुआवजे की भी मांग की गई है।