रायबरेली: बछरावां खंड शिक्षा अधिकारी वरुण कुमार मिश्रा को भ्रष्टाचार में लिप्त व मनमानी की शिकायत पर बीएसए ने किया निलंबित
महाराजगंज तहसील क्षेत्र के,बछरावां खंड शिक्षा अधिकारी वरुण कुमार मिश्रा को,अपर शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेश पर,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने, शनिवार को निलंबित कर दिया है।और खंड शिक्षा अधिकारी,वरुण मिश्रा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।भ्रष्टाचार व शिक्षकों से उत्पीड़न,मनमानी व लापरवाही के चलते निलंबित किया गया हैं।