पालोजोरी: पालोजोरी के मिडिल स्कूल बेनीडीह के सहायक शिक्षक व प्रभारी प्रधानाध्यापक परेश चंद्र राय हुए सेवानिवृत्त
शनिवार शाम तकरीबन 4:00 बजे पालोजोरी के मिडिल स्कूल बेनीडीह के सहायक शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक परेश चंद्र राय सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में प्रखंड सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बीडीओ पार्थ नंदन, बीईईओ अमिताभ झा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। समारोह में परेश चंद्र राय को शॉल, पुष्पगुच्छ, पौधा और स्