भानपुरा: दूधाखेड़ी माताजी रोड पर दिखा अजगर, ग्रामीणों और दर्शनार्थियों में मचा कौतूहल
दूधाखेड़ी माताजी मंदिर मार्ग पर एक विशाल अजगर दिखाई देने से राहगीरों और दर्शनार्थियों में कौतूहल मच गया। सड़क किनारे अजगर को देखकर ग्रामीणों एवं दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित छोड़ा।