बहेड़ी: मोहल्ला मदारनगर में कार में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची
बहेड़ी के मदार नगर में आबादी के बीचों बीच एक किया सेल्टोज कार में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया आनन फानन में पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को मामले की सूचना दी गई मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।