लखीमपुर: फूलबेहड़ सहकारी समिति के चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुए विवाद को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव स्थगित करने के दिए आदेश
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ सहकारी समिति पर बीते दिन चुनाव को लेकर नामांकन पत्र जमा किए जा रहे थे। भाजपा की श्रीनगर विधायिका मंजू त्यागी चुनाव अधिकारी से नामांकन पत्र छीन कर भाग गई थी। सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा था। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी थी। आज रिटर्निंग ऑफिसर शिरीष त्रिपाठी ने चुनाव स्थगित करने के आदेश दे दिए हैं।