लखीमपुर: देवरिया गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,कार्रवाई न होने पर मृतक की मां ने एसपी से लगाई गुहार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी धर्मेंद्र का शव बीते 20 जून 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला था। न्यायालय के आदेश पर दो आरोपियों कमलेश पुत्र कढ़ीले व उनकी पत्नी विजय कुमारी के खिलाफ खीरी थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।