मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हथेला गांव निवासी बालक राम पुत्र सुक्खी बीती रात अपने घर पर चारपाई पर सो रहे थे। चल रही तेज हवा के साथ हो रही बरसात के कारण बुजुर्ग के ऊपर विशालकाय आम का पेड़ गिर गया था। पेड़ के नीचे दबने से बुजुर्ग बालक राम की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।