लखीमपुर: मिर्जापुर गांव में व्यक्ति की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने 5 दोष सिद्ध लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
धौरहरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शराब पीने से मना करने पर चुन्नीलाल नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार हुए आरोपियों को लखीमपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शुक्रवार को आजीवन कारावास के साथ दस-दस हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसकी जानकारी एडीजीसी संदीप मिश्रा ने दी है।