लखीमपुर: संकटा देवी स्थित सुभाष पार्क से गाजे-बाजे के साथ गणेश विसर्जन के लिए निकाली गई गणपति बप्पा की मूर्ति
शहर के संकटा देवी स्थित सुभाष पार्क से शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ विसर्जन के लिए गणपति बप्पा की भव्य मूर्ति निकाली गई है। गणपति बप्पा की मूर्त विसर्जन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही। लोगों ने गणपति बप्पा से अगले वर्ष फिर आने का आग्रह किया है। इस कार्यक्रम का आयोजन सुभाष पार्क में सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति के द्वारा किया गया है।