जिलाधिकारी अलंकृता पांडे पहुंची बाढ़ पीड़ितों के बीच।
भागलपुर से बड़ी खबर है।
बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य चला रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने सबौर अंचल के फरका पंचायत और शंकरपुर में संचालित सामुदायिक रसोई केंद्रों का निरीक्षण किया।
डीएम ने भोजन की गुणवत्ता, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों को सुबह 9 से 11 बजे और शाम 7 से 10 बजे तक नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही सामुदायिक रसोई में भोजन करने वाले लोगों का अद्यतन रिकॉर्ड रखने, पर्याप्त टेबल-कुर्सियों की व्यवस्था करने और जरूरतमंद परिवारों को पॉलीथिन शीट समेत राहत सामग्री समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
Amarpur, Banka | Sep 9, 2026