जमुई: मधुमक्खियों की आड़ में ले जाई जा रही 65 पेटी शराब को उत्पाद विभाग ने डुमरी चेकपोस्ट से पकड़ा,चालक और उपचालक गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Aug 3, 2024 उत्पाद विभाग ने मधुमक्खियों से भरे मधुमक्खी पालन के बॉक्स के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही 65 पेटी शराब को बरामद किया है। साथ ही चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। शराब झारखंड के गिरिडीह से हाजीपुर की ओर ले जाई जा रही थी। यह कार्रवाई उत्पाद इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा डुमरी चेकपोस्ट पर की गई।