जमुई: भलुआ गांव के पास ई-रिक्शा के पलटने से घायल हुए 6 लोगों में से दो को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 2, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के भालुआ गांव के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा मवेशी से टकरा कर पलट गई।इस दुर्घटना में चालक सहित 6 लोग घायल हो गए। जिसमें दो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चार घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल झाझा में कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।