समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1648,
दिनांक 12/10/2026,
==================
माननीय मुख्यमंत्री के कर-कमलों से पूर्णिया के बाढ़ प्रभावित परिवारों को GR राशि का DBT के जरिए अंतरण:-
रूपौली अंचल के 26,762 परिवारों के खातों में अब तक 18.73 करोड़ रुपये की राहत राशि हस्तांतरित किया गया और फसल क्षति अनुदान की प्रक्रिया में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित पूर्णिया जिला अंतर्गत रूपौली अंचल के बाढ़ पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से अनुग्रह राहत (GR) राशि का सफल अंतरण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) तथा एडीएमओ श्री प्रणव कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभावित परिवारों को जी.आर. राशि का भुगतान दो चरणों में सीधे बैंक खातों में किया गया है:
:-प्रथम चरण: 23,866 परिवारों के बैंक खातों में ₹16,70,62,000 की राशि हस्तांतरित की गई।
:-द्वितीय चरण: 2,896 परिवारों को ₹2,02,72,000 का भुगतान किया गया।
:- कुल अंतरित राशि: अब तक कुल 26,762 परिवारों को ₹18,73,34,000 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है।
मौके पर मीडिया प्रतिनिधिगण से संवाद करते हुए श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया बिहार।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 12, 2026