घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में माधवंश क्लब द्वारा काली पूजा का हुआ आयोजन
Ghaghra, Gumla | Nov 9, 2026 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में माधवंश क्लब के तत्वावधान में मां काली पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। घाघरा प्रखंड मुख्यालय में मां काली की पूजा का यह एकमात्र आयोजन स्थल है, जहां प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ मां की आराधना करते हैं।