झुंझुनू: झुंझुनूं शहर में रिटायर्ड फौजी का अपहरण कर लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने 2 ठगों को किया गिरफ्तार
झुंझुनूं में करीब 10 दिन पहले रिटायर्ड फौजी से हुई साढे़ 5 लाख रूपए लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ा है। बुधवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि इस मामले में गंगापुरसिटी खरेड़ा निवासी तेजाराम उर्फ तेजा और अखवाड़ा सेहतपुर करौली निवासी रमेश पुत्र बत्तुलाल को गिरफ्तार किया है।