झुंझुनू: विधानसभा के उपचुनाव को लेकर दिव्यांग जनों ने कर्नल जेपी जानू स्कूल से निकाली जागरूकता रैली
बुधवार सुबह 10:00 बजे शहर के जेपी जानू स्कूल से झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने की उद्देश्य से दिव्यांग जनों ने जागरूकता रैली ने निकाली, रैली जेपी जान स्कूल से शुरू होकर रोड नंबर एक होते हुए शहर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण करके 13 नवंबर को होने वाले मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया, सैकड़ो की संख्या में दिव्यांगजन मौजूद थे।