झुंझुनू: जिले के भगवान नगर के पास डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, सीसीटीवी आया सामने
झुंझुनू जिले के मंडावा थाना इलाके के भगवान नगर के पास बुधवार रात करीब 12:00 के आसपास एक बड़े डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसे इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई, घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, मंडावा थाना इंचार्ज रामपाल ने बताया कि मृतक मंडावा के वार्ड नंबर 11 का रहने वाला साजन है जो मुकुंदगढ़ तिराहे से अपने घर जा रहा था।