हरिद्वार: थाना पथरी पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ा, घर में पुताई करने के दौरान चोरी की घटना को दिया था अंजाम
थाना पथरी पुलिस ने चोरी के मामले में नामजद एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आबिद पुत्र अख्तर निवासी दादूपुर सलेमपुर के खिलाफ पीड़ित द्वारा नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी के जेवर बरामद हुए।