लालबर्रा: गणेशपुर में शोक, तालाब में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की मौत, माता-पिता गए थे नागपुर मजदूरी करने
लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेशपुर में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गांव के ही एक तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक आर्यन पंचेश्वर की मौत हो गई। आर्यन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिसकी असामयिक मृत्यु के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी