सांगोद: सांगोद में अवैध खनन माफियों के खिलाफ कनवास पुलिस ने की कार्रवाई, मामोर व कचोलिया गांव में बंद किए अवैध परिवहन रास्ते
Sangod, Kota | May 22, 2026 सांगोद में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन। कनवास थाना पुलिस ने मामोर और कचौलिया में कालीसिंध नदी किनारे सक्रिय बजरी माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की है। थानाधिकारी अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को सांय करीब 6बजे मामोर खनन स्थल पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही माफिया मौके से फरार हो गए।