हादसे के बाद क्षेत्र में शोक
अशोक सिंह की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, शिक्षक की सड़क हादसे में मौत की खबर से स्थानीय लोगों में भी शोक और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि भवानीपुर मोड़ सहित देव क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने, भारी वाहनों की गति पर निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन और सड़क जाम के कारण देव क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई।
#deonagarpanchayt #NewsUpdate #AurangabadNews #newsfeed #aurangabadpolice #aurangabadbihar #BreakingNews #BiharNews #deo
Deo, Aurangabad | Sep 19, 2026