औरंगाबाद जिले के देव नगर पंचायत क्षेत्र स्थित भवानीपुर मोड़ के समीप शनिवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार निजी विद्यालय के शिक्षक की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देव ब्लॉक निवासी प्रमोद सिंह के 50 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
बताया जाता है कि अशोक सिंह रोज की तरह शनिवार की सुबह साइकिल से निजी विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रशासन के खिलाफ फूटा आक्रोश
शिक्षक की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौके पर जुट गए। लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने, दुर्घटना पर प्रशासनिक कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
आक्रोशित लोगों ने करीब पांच घंटे तक शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। तेज धूप के बावजूद लोग सड़क पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों को धूप से बचाने के लिए सड़क पर ही टेंट लगाया गया।
स्थिति को देखते हुए स्थानीय आक्रोशित युवाओं ने थाना मोड़, बहुआरा मोड़ और देव ब्लॉक मोड़ पर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। इससे देव क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का लगा जमावड़ा
प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद देव नगर पंचायत अध्यक्ष पिंटू कुमार शाहिल, नगर उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह, एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, स्थानीय समाजसेवी आलोक सिंह, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि बबुआ विशाल सिंह ,पैक्स अध्यक्ष भवानीपुर मेघराज सिंह, पैक्स अध्यक्ष देव राजेंद्र साव पूर्व मुखिया बनूआ जितेंद्र चंद्रवंशी, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि भवानीपुर बाला प्रजापति,समाजसेवी सुनील कुमार सिंह , समाजसेवी चंदन सिंह उर्फ चूड़ा सिंह, बलवंत सिंह, रत्नाकर सिंह, योगेंद्र सिंह , बिपिन सिंह, प्रिंस सिंह,राकेश कुमार सिंह ,रवि सिंह, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल राहत एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क हादसे में परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत हुई है, इसलिए सरकारी प्रावधान के अनुसार मिलने वाली सहायता राशि में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
पांच घंटे तक सड़क पर डटे रहे लोग
कड़ी धूप में भी आक्रोशित लोग सड़क पर शव रखकर अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने की थी।
काफी देर तक चले गतिरोध के बाद एमएलसी दिलीप कुमार सिंह और पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने पहल की। दोनों ने आक्रोशित लोगों एवं प्रशासन के बीच बातचीत कराकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
तत्काल 20 हजार की सहायता राशि दी गई
जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की कार्रवाई की गई। सीओ द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्य को 20 हजार रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।
इसके साथ ही प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सरकारी प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त करने पर सहमति जताई और धीरे-धीरे सड़क पर यातायात बहाल होने लगा।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक
अशोक सिंह की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, शिक्षक की सड़क हादसे में मौत की खबर से स्थानीय लोगों में भी शोक और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि भवानीपुर मोड़ सहित देव क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने, भारी वाहनों की गति पर निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन और सड़क जाम के कारण देव क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई।
#Aurangabad:हाइवा की चपेट में शिक्षक की मौत, पांच घंटे तक सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन,मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने तीन जगह सड़क जाम की, जनप्रतिनिधियों की पहल पर शांत हुआ मामला
Magadh Express:औरंगाबाद जिले के देव नगर पंचायत क्षेत्र स्थित भवानीपुर मोड़ के समीप शनिवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार निजी विद्यालय के शिक्षक की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देव ब्लॉक निवासी प्रमोद सिंह के 50 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
बताया जाता है कि अशोक सिंह रोज की तरह शनिवार की सुबह साइकिल से निजी विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रशासन के खिलाफ फूटा आक्रोश
शिक्षक की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौके पर जुट गए। लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने, दुर्घटना पर प्रशासनिक कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
आक्रोशित लोगों ने करीब पांच घंटे तक शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। तेज धूप के बावजूद लोग सड़क पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों को धूप से बचाने के लिए सड़क पर ही टेंट लगाया गया।
स्थिति को देखते हुए स्थानीय आक्रोशित युवाओं ने थाना मोड़, बहुआरा मोड़ और देव ब्लॉक मोड़ पर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। इससे देव क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का लगा जमावड़ा
प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद देव नगर पंचायत अध्यक्ष पिंटू कुमार शाहिल, नगर उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह, एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, स्थानीय समाजसेवी आलोक सिंह, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि बबुआ विशाल सिंह ,पैक्स अध्यक्ष भवानीपुर मेघराज सिंह, पैक्स अध्यक्ष देव राजेंद्र साव पूर्व मुखिया बनूआ जितेंद्र चंद्रवंशी, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि भवानीपुर बाला प्रजापति,समाजसेवी सुनील कुमार सिंह , समाजसेवी चंदन सिंह उर्फ चूड़ा सिंह, बलवंत सिंह, रत्नाकर सिंह, योगेंद्र सिंह , बिपिन सिंह, प्रिंस सिंह,राकेश कुमार सिंह ,रवि सिंह, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल राहत एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क हादसे में परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत हुई है, इसलिए सरकारी प्रावधान के अनुसार मिलने वाली सहायता राशि में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
पांच घंटे तक सड़क पर डटे रहे लोग
कड़ी धूप में भी आक्रोशित लोग सड़क पर शव रखकर अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने की थी।
काफी देर तक चले गतिरोध के बाद एमएलसी दिलीप कुमार सिंह और पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने पहल की। दोनों ने आक्रोशित लोगों एवं प्रशासन के बीच बातचीत कराकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
तत्काल 20 हजार की सहायता राशि दी गई
जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की कार्रवाई की गई। सीओ द्वारा पीड़ित परिवार के सदस्य को 20 हजार रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।
इसके साथ ही प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सरकारी प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त करने पर सहमति जताई और धीरे-धीरे सड़क पर यातायात बहाल होने लगा।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक
अशोक सिंह की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, शिक्षक की सड़क हादसे में मौत की खबर से स्थानीय लोगों में भी शोक और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि भवानीपुर मोड़ सहित देव क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने, भारी वाहनों की गति पर निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन और सड़क जाम के कारण देव क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई।
#deonagarpanchayt #NewsUpdate #AurangabadNews #newsfeed #aurangabadpolice #aurangabadbihar #BreakingNews #BiharNews #deo
Deo, Aurangabad | Sep 19, 2026