हथुआ: मीरगंज: बीएसएनएल कर्मी का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के हरखवली गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका हुआ पाया गया. मृतक युवक की पहचान शिवहर जिला के श्यामपुर थाना अंतर्गत उमेद छपरा गांव निवासी नवलेश पांडेय के पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है. अनुज मीरगंज में स्थित बीपीसीएल कंपनी (बीएसएनल) में कार्यरत था।