Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 लोग आरोपमुक्त #shots #breaking #app

Dehradun, Dehradun | Feb 27, 2026

MORE NEWS

चारधाम यात्रा रच रही नए कीर्तिमान: सीएम धामी 
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फैसला। रात 10 बजे के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रात 10 बजे के बाद यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी गई है।
सुरक्षित यात्रा, सफल यात्रा — यही सरकार की प्राथमिकता।
#CharDhamYatra #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #Devbhoomi #CharDham #SafeJourney #uttarakhandheaven

चारधाम यात्रा रच रही नए कीर्तिमान: सीएम धामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड, सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फैसला। रात 10 बजे के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रात 10 बजे के बाद यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी गई है। सुरक्षित यात्रा, सफल यात्रा — यही सरकार की प्राथमिकता। #CharDhamYatra #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #Devbhoomi #CharDham #SafeJourney #uttarakhandheaven

Dehradun, Dehradun | Jun 5, 2026

उड़ान रुकी, तो सवाल भी उठने लगे!

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को लेकर सियासत तेज!
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल उठाया है कि जब अन्य हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे थे, तो राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया?
हरीश रावत ने कहा कि यदि वजह सिर्फ मौसम थी, तो इसकी स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने डीजीसीए, यूकाडा और संबंधित हेली कंपनी से पूरे मामले पर जवाब मांगा है।
अब सवाल यह है कि उड़ान रद्द होने की असली वजह क्या थी?
#RahulGandhi #HarishRawat #HelicopterIssue #UttarakhandPolitics #Congress #BreakingNews

उड़ान रुकी, तो सवाल भी उठने लगे! राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को लेकर सियासत तेज! पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल उठाया है कि जब अन्य हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे थे, तो राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? हरीश रावत ने कहा कि यदि वजह सिर्फ मौसम थी, तो इसकी स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने डीजीसीए, यूकाडा और संबंधित हेली कंपनी से पूरे मामले पर जवाब मांगा है। अब सवाल यह है कि उड़ान रद्द होने की असली वजह क्या थी? #RahulGandhi #HarishRawat #HelicopterIssue #UttarakhandPolitics #Congress #BreakingNews

Dehradun, Dehradun | Jun 5, 2026

कोमल भारती अधिकारी त बणि च लेकिन सबसे बढ़िया बात च अपणी बोली भाषा नी बिसरी 

जखोली की बेटी ने बढ़ाया पूरे क्षेत्र का मान!

तैला वाडधार, धारकोट (जखोली) की होनहार बेटी कु. कोमल, पुत्री  लक्ष्मी देवी एवं  शूरवीर भारती जी, ने PCS परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 
उच्च शिक्षा प्राप्त कोमल अपनी प्रतिभा के साथ-साथ फर्राटेदार गढ़वाली बोलने के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
सिलगढ़ विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बहुगुणा , पूर्व प्रधान  ममता जी एवं सौकार सिंह कैंतुरा  सहित अनेक शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
💐 बेटियाँ जब उड़ान भरती हैं, तो पूरा पहाड़ गर्व से सिर ऊँचा कर लेता है।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ कोमल जी! 🌹
#PCS #PrideOfUttarakhand #PahadKiBeti #Jakholi #Rudraprayag #Uttarakhand #Garhwal #SuccessStory
वीडियो साभार: अनुसुया प्रसाद मलासी

कोमल भारती अधिकारी त बणि च लेकिन सबसे बढ़िया बात च अपणी बोली भाषा नी बिसरी जखोली की बेटी ने बढ़ाया पूरे क्षेत्र का मान! तैला वाडधार, धारकोट (जखोली) की होनहार बेटी कु. कोमल, पुत्री लक्ष्मी देवी एवं शूरवीर भारती जी, ने PCS परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उच्च शिक्षा प्राप्त कोमल अपनी प्रतिभा के साथ-साथ फर्राटेदार गढ़वाली बोलने के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सिलगढ़ विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बहुगुणा , पूर्व प्रधान ममता जी एवं सौकार सिंह कैंतुरा सहित अनेक शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 💐 बेटियाँ जब उड़ान भरती हैं, तो पूरा पहाड़ गर्व से सिर ऊँचा कर लेता है। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ कोमल जी! 🌹 #PCS #PrideOfUttarakhand #PahadKiBeti #Jakholi #Rudraprayag #Uttarakhand #Garhwal #SuccessStory वीडियो साभार: अनुसुया प्रसाद मलासी

Dehradun, Dehradun | Jun 5, 2026

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक, 5 जून से 7 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आगामी तीन दिनों तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
#IMDdehradun #uttarakhand #dehradun #weatherupdate

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक, 5 जून से 7 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आगामी तीन दिनों तक बारिश, आकाशीय बिजली और तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। 5 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। #IMDdehradun #uttarakhand #dehradun #weatherupdate

Dehradun, Dehradun | Jun 5, 2026

🚨टिहरी: बौराड़ी में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जानी जमीनी हकीकत, कई संस्थानों का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन टिहरी गढ़वाल के बौराड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र ढुंगीधार, श्रीदेव सुमन पुस्तकालय एवं बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं का सतत अनुश्रवण कर आवश्यक सुधार समयबद्ध रूप से किए जाएं, श्रीदेव सुमन पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, अभिलेखों एवं पांडुलिपियों का समुचित संरक्षण करते हुए अध्ययन हेतु बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएं तथा बौराड़ी स्टेडियम एवं प्रस्तावित खेल सुविधाओं के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी केन्द्र ढुंगीधार में बच्चों की संख्या, उपलब्ध खेल सामग्री तथा बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य एवं पोषण पदार्थों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा केन्द्र में बच्चों का वजन भी माप करवाया। उन्होंने एएनएम एवं आशा कार्यकर्त्रियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा बच्चों के घरों तक पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित करें।

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना, बच्चों के लिए उपलब्ध फर्नीचर, उपस्थिति पंजिका एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की।

मुख्य सचिव ने श्रीदेव सुमन पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, पुस्तकों के रखरखाव, अभिलेखों, पंजीकरण व्यवस्था तथा दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि उक्त पुस्तकालय को पुरानी टिहरी से विस्थापित कर वर्तमान स्थान पर स्थापित किया गया है। पुस्तकालय में राजशाही काल से लेकर आधुनिक विषयों तक की समृद्ध पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है, जिससे साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।

इसके पश्चात मुख्य सचिव ने बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित बैडमिंटन हॉल के निर्माण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका परिषद टिहरी अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डाइजर क्षेत्र में जैकरेण्डा (Jacaranda) के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

🚨टिहरी: बौराड़ी में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जानी जमीनी हकीकत, कई संस्थानों का किया निरीक्षण मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन टिहरी गढ़वाल के बौराड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र ढुंगीधार, श्रीदेव सुमन पुस्तकालय एवं बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं का सतत अनुश्रवण कर आवश्यक सुधार समयबद्ध रूप से किए जाएं, श्रीदेव सुमन पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, अभिलेखों एवं पांडुलिपियों का समुचित संरक्षण करते हुए अध्ययन हेतु बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएं तथा बौराड़ी स्टेडियम एवं प्रस्तावित खेल सुविधाओं के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी केन्द्र ढुंगीधार में बच्चों की संख्या, उपलब्ध खेल सामग्री तथा बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य एवं पोषण पदार्थों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा केन्द्र में बच्चों का वजन भी माप करवाया। उन्होंने एएनएम एवं आशा कार्यकर्त्रियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा बच्चों के घरों तक पहुंचकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित करें। इसके उपरांत मुख्य सचिव ने राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना, बच्चों के लिए उपलब्ध फर्नीचर, उपस्थिति पंजिका एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दी गई जानकारी पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की। मुख्य सचिव ने श्रीदेव सुमन पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, पुस्तकों के रखरखाव, अभिलेखों, पंजीकरण व्यवस्था तथा दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि उक्त पुस्तकालय को पुरानी टिहरी से विस्थापित कर वर्तमान स्थान पर स्थापित किया गया है। पुस्तकालय में राजशाही काल से लेकर आधुनिक विषयों तक की समृद्ध पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है, जिससे साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। इसके पश्चात मुख्य सचिव ने बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित बैडमिंटन हॉल के निर्माण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका परिषद टिहरी अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डाइजर क्षेत्र में जैकरेण्डा (Jacaranda) के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dehradun, Dehradun | Jun 5, 2026

Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 लोग आरोपमुक्त #shots #breaking #app - Dehradun News