चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चंदेरिया थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 499 किलो 660 ग्राम अवैध डोडाचूरा, एक स्कॉर्पियो वाहन और मोटरसाइकिल जब्त की। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया।