मोठ: आस्था की पदयात्रा: ओरछा से जल लेकर चौकरी पहुंचे कांवड़िए, प्राचीन शिवालय में किया जलाभिषेक
Moth, Jhansi | Aug 17, 2026 गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम चौकरी के कांवड़िए ओरछा धाम की बेतवा नदी से पवित्र जल लेकर पदयात्रा करते हुए गांव पहुंचे। यहां गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच प्राचीन शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया।