केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज में स्थित मदरसे में नमाज पढ़ने गया छात्र हुआ लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज स्थित मदरसा मोहम्मदिया दारूल उलूम का छात्र एहसान निवासी मारिकपुर चिटको थाना चन्दवक नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवार की शाम को मुफ्तीगंज के जामा मस्जिद में गया था। जहां से वापस न लौटने पर मदरसे के प्रबन्धक ने काफी खोजबीन की। न मिलने पर उसके परिजनों को भी सूचना दी। प्रबन्धक हुसैम खैरी ने छात्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराया।