केराकत: चंदवक बाजार में धारदार तलवार से केक काटने का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय
जन्मदिन पर दोस्तों संग धारदार तलवार से केक काटने का एक्स पर हो रहा वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। धारदार तलवार युवक के पास कहा से आया रखने का क्या उद्देश्य है। वायरल वीडियो चंदवक बाजार का बताया जा रहा है।चंदवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। दो तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।