केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव में पैसे के लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल
केराकत कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव में भैंस खरीददारी में पैसे लेनदेन के विवाद को लेकर व्यापारी ने दूसरे व्यापारी साथी को मारपीट कर किया घायल। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों एक ही साथ रहकर गांव व क्षेत्र में व्यापारी का कार्य करते हैं। दोनों में पैसे लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।