लालगंज: बेलऊ गांव में प्याज के खेत में काम कर रहे किसान की संदिग्धावस्था में मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव में प्याज के खेत में काम कर रहे एक किसान की संदिग्धावस्था में मौत हो गई । परिजनों ने हीटवेव लगने से मृत्यु होने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान उम्र लगभग 60 वर्षीय फिरतु बिंद पुत्र चौथी बिंद के रूप में हुई है। वह अपने घर के सामने प्याज के खेत में काम कर रहे थे । तभी उन्हें तेज धूप में लू लग गई और मौत हो गई ।