पाली: थाना नाराहट पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में ग्राम नीमखेड़ा के दो आरोपियों पर की शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई
Pali, Lalitpur | Jun 9, 2026 थाना नाराहट पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीमखेड़ा निवासी दो आरोपियों पर शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।