सहजनवा: सहजनवा क्षेत्र के चांदपार चौराहे पर सड़क के बीचोबीच बना गहरा गड्ढा, स्थानीय लोगों के लिए बना जी का जंजाल
सहजनवा क्षेत्र स्थित चांदपार चौराहे पर सड़क के बीचोबीच बना गहरा गड्ढा अब स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। लंबे समय से उपेक्षित इस गड्ढे के कारण राहगीरों, स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की बारिश के बाद स्थिति और भयावह हो गई है, जिससे यह चौराहा अब दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।