बिहारीगंज: जलजमाव से सड़क बनी जानलेवा, एक घंटे में तीन ई-रिक्शा पलटे
मधेपुरा के बिहारीगंज-उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर नया बाजार एफसीआई गोदाम के समीप जलजमाव से लोग परेशान हैं। पानी में डूबे गड्ढों के कारण बुधवार सुबह एक घंटे में तीन सवारियों से भरे ई-रिक्शा पलट गए, जिसमें तीन-चार यात्री घायल हुए। सोमवार को लोगों ने सड़क जाम कर विरोध किया था। ईओ ने जल्द गड्ढे भरवाने और स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है।