आज सुधा डेयरी, बांका द्वारा सात निश्चय पार्ट-3 के अंतर्गत गठित दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों का समागम बैठक जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में आयोजित की गई
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशक, विमूल एवं माननीय अध्यक्ष, विमूल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने किसानों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि दुग्ध उत्पादक किसानों को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक, विमूल द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें बायोगैस योजना, सुधा सखी (पशु सखी), जीविका दीदियों के माध्यम से सुधा बिक्री केंद्र तथा पशु जन औषधि केंद्र सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं।
वहीं, माननीय अध्यक्ष, विमूल एवं निदेशक मंडल की सदस्या द्वारा दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों के संचालन एवं कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के संबंध में अपने अनुभव साझा किए गए तथा समिति के अध्यक्ष एवं सचिवों को आवश्यक सुझाव दिए गए।
कार्यक्रम में प्रभारी, संग्रहण, विमूल; प्रभारी, बांका डेयरी, बांका सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Banka, Bihar | Aug 24, 2026