पुरानी रंजिश में चली गोली तीन युवकों को किया लहूलुहान,कनैली में मची सनसनी
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौराहे के पास रविवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। जेल से छूटकर आए एक युवक पर तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का आरोप है। गोली लगने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घायलों में सूरज पुत्र कल्लू सिंह (25) के पैर में, गोलू पुत्र धर्मराज सिंह (32) के दाहिने हाथ में तथा अनुराग पुत्र तुलसी सिंह (20), निवासी चौखड़ा, मध्य प्रदेश के पेट में गोली लगी है। गंभीर हालत में घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां अनुराग की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
परिजनों ने फायरिंग का आरोप गुलशन त्रिपाठी निवासी कनैली पर लगाया है। बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पहले गंगा स्नान के दौरान गुलशन और गोलू के बीच विवाद हुआ था। उसी मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद गुलशन