डिंडौरी: ईमली कुटी घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान: कलेक्टर, अधिकारियों व व्यापारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
डिंडौरी के मां नर्मदा इमली कुटी घाट में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया अधिकारी कर्मचारी और व्यापारियों ने मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान और अपने आसपास साफ सफाई रखने का संदेश दिया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 8:30 कलेक्टर सहित अधिकारी कर्मचारी और व्यापारियों ने घाटों की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया ।